FeaturedJamshedpurJharkhand

कदमा के प्रतिमा नगर में महिला इंटक ने मनाया मजदूर दिवस

जमशेदपुर । झारखंड महिला इंटक ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कामगार महिलाओं के बीच कदमा के प्रतिमा नगर में झारखंड महिला अध्यक्ष देविका सिंह की नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुधांशु ने महिला मजदूरों के उनके हक और अधिकार के बारे में बताया कि आपका अधिकार क्या है और कानूनी जागरूकता पर वह जनरल सेक्रेटरी रिंकू राय ने 1 मई मजदूर दिवस क्यों मनाया जाता है। सीकांगो में हुई घटना गोलीबारी में कई कई मजदूरों की जान इस घटना के 3 साल बाद 1889 में अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन हुआ। इसी में फैसला लिया गया कि हर मजदूर 1 दिन में केवल 8 घंटे काम करेगा। इसी सम्मेलन में यह भी फैसला लिया गया कि 1 मई को हर साल मजदूर दिवस मनाया जाएगा। इसके अलावा 1 मई को मजदूरों की छुट्टी भी मिलेगी। इसमें मुख्य रूप रिंकू राय आशा देवी से सुनीता देवी मंगला को प्रीति बेबी, लक्ष्मी, सुलाता बॉबी, सरला दास, श्रीदेवी ममता चिंतामणि, रीता, आरती देवी सैकड़ों की संख्या में महिला मजदूर उपस्थित थी। अंत में सभी को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम को संपन्न किया गया।

Related Articles

Back to top button