FeaturedJamshedpur

मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने ब्रांड एंबेसेडर के साथ की बैठक

जमशेदपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में मानगो नगर निगम की रैंकिंग को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहाय ने मानगो नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर मुख्तार आलम खान,रवि शंकर,खालिद इकबाल,विजय मोहन,डॉक्टर ताहिर हुसैन,आलोक कुमार के साथ एक बैठक की जिसमे दीपक सहाय ने पूर्व वर्ष के स्वच्छता सर्वेक्षण में मानगो नगर निगम को बेहतर रैंक हासिल होने पर सबकी बहुत सराहना की। इस बैठक में मुख्य रूप से मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर जितेंद्र कुमार, निर्मल कुमार और आलोक कुमार उपस्थित थे।श्री दीपक सहाय ने सारे ब्रांड एंबेसेडर से अनुरोध किया के सभी अपने अपने क्षेत्रों में सर्वेक्षण को लेकर जनता से मिले और उनसे सहयोग की अपील करे। इस बैठक में सभी लोगों ने प्रण लिया की स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में मानगो नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छा रैंक लाने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Back to top button