FeaturedJamshedpur

मानगो दाईगुटू मे बड़ी धूमधाम के साथ संथाल जाहेर थान मे बाहा पर्व मनाया

जमशेदपुर;मानगो दाईगुटू मे बड़ी धूमधाम के साथ संथाल जाहेर थान मे बाहा पर्व मनाया गया। जाहेर थान को चारों ओर सजाया गया। नायके बाबा सवना किस्कु और माझी बाबा बिरेन मुर्मू के नेतृत्व मे पूजा सम्पन्न हुआ। अपने इष्ट देवता मरांग बुरु जाहेर आयो, मोड़े, तुरुय और अन्य की पूजा की गयी।पूजा में मुख्य सामग्री के रूप से प्राकृतिक तत्व सखुआ और महुआ का फूल से पूजा की गयी।मुर्गा और मुर्गी की बलि दी गयी।अपने इष्ट देवता से समय में खेती अनुकूल वर्षा का आगमन,समाज में शान्ति सुख,समृद्धि बनाये रखें, महामारी भुखमरी की खात्मा, प्रकृति की संरक्षण,वन जंगल में अत्यधिक मात्रा में फूल से फल में परिवर्तित हो आदि की कामना की गयी।गाँव के महिला व पुरूष नायके बाबा से सखुआ का फूल ग्रहण किये।महिलाओं ने अपने जोडों में तथा पुरुषों ने अपने कान में लगाये।इस अवसर पर एस जी एस क्लब गोधायनी दमपाड़ा के दलों ने बाहा नृत्य दिखाए।नृत्य में महिलाओं ने भी भाग लिया और आनंद उठाये।
इस अवसर वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी और मूलवासी आदि काल से प्रकृति की पूजा करते हैं।मानव की सोच विचार प्रकृति के विपरीत नहीं होनी चाहिए।हमारी जरूरत की पूर्ति प्रकृति ही करती है।आज यह विडम्बना है कि निजी स्वार्थ, लोभ, लालच के कारण पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।ग्लोबल वार्मिंग, जल संकट, प्रदूषण आदि पृथ्वी में मानव जीवन के लिए खतरा दिनों दिन बढ़ रहा है।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सडांगी,मदन मोहन सोरेन ,विकास सिंह, बिनोद राय, नीरज सिंह,विजय सोय आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर नायके बाबा किस्कु, माझी बाबा बिरेन मुर्मू, फोलर मुर्मू, शंकर किस्कु,जोगेस्वर बेसरा,निमाई मुर्मू, सवना मुर्मू, बिनोद मुर्मू,बिरसा मुर्मू, खराराम सोरेन,बिजय मार्डी,सागर बेसरा, कुवंर मुर्मू, छोटो हांसदा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button