FeaturedJamshedpurJharkhand

सिमुल दंगा उच्च विद्यालय परिसर में झामुमो ने किया कंबल वितरण

जमशेदपुर। सिमुल डांगा उच्च विद्यालय प्रांगण में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मोहनलाल राय, भूतपूर्व आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल एवम संचालन संस्था के सचिव श्री.एस.पी.सिंह ने किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के वरिष्ट नेता श्री.लालटू महतो बड़े पैमाने में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की कुछ दिनों से लगातार गिरते हुए पारा के कारण ठंड बढ़ा है। यह सही समय है की वैसे जरूरतमंद लोगों को जाड़ा से बचने के लिए कंबल वितरित किया गया है, इसके लिए संस्था के सभी पदाधिकारी एवम सदस्य बधाई के पात्र है। इस कार्यक्रम में सिमूल डांगा पंचायत के मुखिया श्री. शशिभूषण सिंह विशिष्ट अथिति के रूप में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button