FeaturedJamshedpurJharkhand

तिलक पुस्तकालय कांग्रेस के जिला कांग्रेस का संगठनात्मक बैठक आयोजित, जुटे दिग्गज कांग्रेसी

जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित किया गया। बैठक का अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे ने किया। आज के बैठक में प्रखंड स्तर पर गठित पदाधिकारियों के सत्यापन कार्य पारदर्शिता के साथ करने, पंचायतवार/वार्ड स्तर एवं मुहल्ला स्तर पर अध्यक्ष का गठन करने, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के दिन से करने का दिशा-निर्देश दिया। प्रखण्डवार नये सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराने, मण्डल कांग्रेस कमिटी का गठन करने को लेकर विस्तारित बैठक आयोजित की गई। स्वागत भाषण कार्यकारीअध्यक्ष (नगर) धर्मेन्द्र सोनकर ने दिया।
सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे ने सभी प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड प्रभारी एवं वरीय कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रखंडों में संगठन को सशक्त बनाना हमारा प्रथम लक्ष्य है, इसी उद्देश्य से माननीय मुख्य अतिथि श्री केशव महतो कमलेश प्रदेश कार्यकारीअध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में आये है। आप सभी पदाधिकारीगण सभी दिशानिर्देश को ध्यान से सुनें।
मुख्य अतिथि केशव महतो कमलेश ने जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र के पंचायत/वार्ड एवं मुहल्ला स्तर पर अध्यक्ष और उनकी कमिटी गठन करने का कार्य अनिवार्य रूप से सम्पादित करना है। समाजिक कार्यकर्ता नौजवान और नए लोगों को संगठन में सदस्य बनाना और सदस्यता ग्रहण कराना प्राथमिक कार्य के अंतर्गत होगा। जिन जिन प्रखंड में और पंचायतों में, वार्ड स्तर एवं मुहल्ला स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा अब तक आयोजित नहीं हुई है। इसकी रूपरेखा को अविलंब तैयार करें और भारत जोड़ो यात्रा सुनिश्चित कराएं, प्रखंड के सभी पंचायतों से प्रतिनिधियों का समायोजन प्रखंड कमेटी में कराएं, कार्य करने वाले संगठनकर्ता को उचित स्थान से निरूपित करें, आम जनता के समस्याओं को चिन्हित कर समाधान करने वाले कार्यकर्ताओं का सूची अविलंब तैयार कर उन्हें भी संगठन में स्थान दें, जन समस्या समाधान में योगदान दें। अगामी 26 जनवरी को सभी प्रखण्ड कांग्रेस कार्यालय पर प्रखण्ड अध्यक्ष झण्डोत्तोलन करें, तथा गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखण्ड स्तर पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ करें और 9 फरवरी से दो माह तक इस अभियान को मण्डल स्तर, पंचायत स्तर/वार्ड स्तर, ग्राम स्तर एवं मतदान केन्द्र स्तर तक चलाना है।
बैठक में मानगो प्रखण्ड अध्यक्ष ईश्वर कुमार सिंह, कदमा सोनारी प्रखण्ड अध्यक्ष बबुआ झा, गोलमुरी प्रखण्ड अध्यक्ष लक्की शर्मा, टेल्को प्रखण्ड उपाध्यक्ष देवाशीष घोष, बिरसानगर प्रखण्ड अध्यक्ष संजय घोष, जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, पोटका प्रखण्ड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी, मुसाबनी प्रखण्ड अध्यक्ष संजय साह, धालभूमगढ प्रखण्ड अध्यक्ष सतदल गिरी, बहरागोड़ा प्रखण्ड अध्यक्ष बिमल बारीक, चाकुलिया प्रखण्ड अध्यक्ष समीर दास, मुख्य रूप से बैठक में उपस्थित रहे। प्रखण्ड प्रभारी में संजय तिवारी, प्रमोद मिश्रा, रामदरस चौधरी, अमर कुमार मिश्रा, रूहुल जमील अहमद, इंतखाब वास्ती, पवन कुमार बबलू, अजय मंडल, चरणपाल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
संगठनात्मक बैठक को वरिष्ठ कांग्रेस के नेता अशोक चौधरी जोनल कोऑडिनेटर, रामाश्रय प्रसाद पूर्व जिलाध्यक्ष, अजय सिंह प्रदेश महामंत्री, रविंद्र कुमार झा पूर्व जिलाध्यक्ष, रियाजुद्दीन खान जिला 15 सूत्रीय कार्यक्रम, सुबोध सिंह सरदार वरीय नेता, अवधेश सिंह, राकेश तिवारी प्रदेश सचिव महेन्द्र मिश्रा, अशोक सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, योगेन्द्र सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में बहरागोड़ा विधान सभा प्रभारी देबु चटर्जी, सुरेश धारी, आनन्द मय पात्रा, एल बी सिंह,के के शुक्ल, शफीअहमद खान, गुरदीप सिंह, चेयरमैन दिबेश राज, मौलाना अंसार खान, राजेन्द्र सिंह, रंजीत सिंह, जितेन्द्र सिंह, सुशीला पाण्डेय, गीता सिंह, सुदर्शन तिवारी, रानी राव, अजय सिंह, पप्पू सिंह उज्जैन, सैलेन्द्र सिंह, ज्योतिष यादव, अजय कुमार सिंह, अपर्णा गुहा, किशन लाल महतो, बलराम महतो, लक्ष्मण चन्द्र बाग, संजय शर्मा, माया सिंह, सिदाम चन्द्र हेम्ब्रम, अखिलेश सिंह, एस डी सिंह, लासा मुर्मू, संध्या दास, इंतिखाब वास्ती, अजय महतो, रमेश महतो, विपिन नाग, भरत सिंह, धीरज कुमार, सुल्तान अहमद, चंदन यादव, सनातन भकत, कृष्णा लोहार, शाहिद अख्तर, सनातन मुण्डा मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी लडेगी, इसके लिए एक एक कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने के लिए आगे आए।
जिला कांग्रेस की तरफ से संगठनात्मक बैठक का प्रबंधन एवं संचालन बृजेंद्र तिवारी एवं संजय सिंह आजाद ने संपन्न कराया। धन्यवाद ज्ञापन अमित राय कार्यकारीअध्यक्ष ने दिया।
बैठक के अंत में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह पूर्व जिला उपाध्यक्ष के डी रजक के निधन हो जाने पर सभी कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

Related Articles

Back to top button