CRIMEDelhiFeaturedJamshedpurJharkhandNationalNCR

मानगो के 75 वर्षीय कावल सिंह को संपत्ति विवाद में कृपाल सिंह एवं त्रिलोक सिंह से जान का खतरा

जमशेदपुर । मानगो गुरुद्वारा रोड निवासी 75 वर्षीय कावल सिंह को संपत्ति विवाद में कृपाल सिंह एवं त्रिलोक सिंह ने जान से मारने की धमकी दी हैं। कावल सिंह को डर है कि उनकी हत्या दोनों कभी भी करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन से लेकर सिख समाज में अपनी संपत्ति पर कब्जा दिलाने की गुहार लगाई लेकिन कहीं से भी उन्हें न्याय नहीं मिला। कावल सिंह ने बताया कि उनके उनके
दो संतान थे। पहला बेटा श्रवण सिंह 36 वर्ष की आयु में 2019 को देहांत हो गया एवं दूसरा बेटा मलकीत सिंह उम्र 35 वर्ष की आयु में 2023 मई देहांत हो गया आज से 11 साल पहले दो भाइयों में जमीन का बंटवारा हुआ था। दोनों बेटे के देहांत हो जाने के बाद कावल सिंह असहाय हो गए। अब वर्तमान में 75 वर्षीय करतार सिंह को उनकी संपत्ति को लेकर को जान से मारने की धमकी देने वाला कृपाल सिंह – पिता हरभजन सिंह मानगो गुरुद्वारा रोड निवासी एवं त्रिलोक सिंह -पिता चंदन सिंह की ओर से कावल सिंह को जान से मारने की धमकी दी। करतार सिंह 75 वर्ष की उम्र में न्याय की गुहार मानगो थाना, एसएसपी, सेंट्रल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से लगा चुके है लेकिन कहीं से न्याय नहीं मिला। फिर भी कावल सिंह को जान का खतरा है उन्होंने बताया कि उनके संपत्ति पर उसके भाई ने कब्जा कर रखा हुआ है। उन्होंने अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार जिला प्रशासन और सिख समाज से लगाइए ताकि कहीं से भी उन्हें न्याय मिल सके।

Related Articles

Back to top button