FeaturedJamshedpurJharkhand

बहरागोड़ा में जन्म-मृत्यु निबंधन से विशेष अभियान 14 जुलाई 2023 से 14 अगस्त 2023 तक चलाया जाएगा

जमशेदपुर । प्रखण्ड सभागार बहरागोड़ा में जन्म-मृत्यु निबंधन से विशेष अभियान 14 जुलाई 2023 से 14 अगस्त 2023 तक चलाया जाना है, जिसका प्रखण्ड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें द्वीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। जिसमें प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु के द्वारा इस अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के क्या फायदे है जिसकी जानकारी दिया गया। जन्म प्रमाण पत्र जैसे जन्म की तारीक एवं स्थान का यह एक प्रमाणिक दस्तावेजन है, विद्यालय में नामांकन के समय प्रमाण पत्र के रूप में उपयोग, राशन कार्ड में नाम जोड़ने हेतु, ड्राइविंग लाइसेंस हेतु, विदेश यात्रोओं के पासपोर्ट हेतु, वोटर कार्ड हेतु, मुख्यमंत्री सावित्रीवाई फुले समृद्धि किशोरी योजना हेतु आदि। मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे मृत्यु की तारीक एवं स्थान का यह प्रमाणिक दस्तावेज, पैतृक सम्पत्ति के दावे के निराकरण, कोर्ट मे मृत्यु के साक्ष्य हेतु, जीवन बीमा एवं बैंक खाता के लिए उपयोग, दुर्घटना आदि में मृत्यु होने पर मुआवजा, देश की वर्तमान जनसंख्या की स्थिति आदि। सभी आगनबाड़ी सेविकाओं को घर-घर जाकर सर्वे करने हेतु निदेष दिया गया एवं जिसका भी जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बना है आवेदन लेकर पंचायत में जमा करने हेतु कहा गया। किस प्रकार यह प्रमाण पत्र बतना है जिसकी भी जानकारी दिया गया। सभी पंचायत सचिव को निदेश दिया गया कि पंचायतवार प्रतिदिन प्रतिवेदन कार्यालय में जमा करेंगे।

कार्यशाला में प्रखण्ड उप प्रमुख श्री मनोरंजन होता , प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्री राजेश कुमार साहु, अंचल अधिकारी श्री जितराय मुर्मू, प्रभारी प्रखण्ड साख्यिकी पदाधिकारी, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, सभी पंचायत के मुखिया, महिला सुपरवाईजर, पंचायत सचिव, आँगनवाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सहिया, सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदि उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button