FeaturedJamshedpurJharkhandNational

माता के दरबार में इसरो के वैज्ञानिकों के लिए भक्तों ने लगाया जयकारा

हरहरगुटू में माता के तीन दिवसीय जन्म उत्सव में 63 प्रकार के व्यंजन का लगा भोग

जमशेदपुर। शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था अतिउत्तम शक्ति दरबार द्धारा जगत पुत्री राजे राजेश्वरी राज कुमारी माँ अति उत्तमेश्वरी कुल्लू रानी का तीन दिवसीय जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। पहले दिन रविवार को आध्यात्मिक गुरु, दूसरे दिन सोमवार को जननी गुरु एवं तीसरे दिन मंगलवार को शैक्षिणिक गुरु की पूजा की गयी। दरबार से जुड़े संस्था के भक्तों द्धारा तीनों दिन केक काटा गया और 63 प्रकार के व्यंजन का भोग लगाया गया। हवन एवं आकाश मे आतिश बाजी के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। पहले दिन 111 गुब्बारा हवा मे उड़ा कर विश्व शांति और भक्तिमय जीवन हेतु प्रेरणा दिया गया। तीनों दिन मुख्य पुजारी भक्त राजा सुर्य देव उत्तम परम हंस जी के द्वारा विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर भक्तों के सभी कष्टों का अंत करते हुए सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना माता रानी से की गयी। समापन के दौरान हरहरगुटू स्थित अतिउत्तम शक्ति दरबार में मौजूद बच्चों ने माता का जयकारा लगाते हुए सर्व पल्ली राधाकृष्ण की जीवनी से सीख लेकर आगे बढने का संकल्प लिया। मंगलवार को समाज हित में विशेष सेवा कार्य करने वाले सेवक, सेविका सहयिका और गुरुजनो सहित मेधावी ग्रामीण छात्रों को माता के दरबार में उपहार देकर सम्मानित किया गया।चंद्रयान-3 के चाँद पर सफल लैंडिंग कराकर भारत का नाम दुनिया भर में रौशन करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों के लिए माता के दरबार में जयकारा लगाया गया। चंद्रयान-3 के प्रकार का गुब्बारा हवा मे उड़ाया गया। साथ ही इस वर्ष मणिपुर हिंसा और ओड़िसा के बालासाोर ट्रेन हादसा को लेकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया।तीनों दिन इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में प्रमुख रूप से माता कौशल्या, कुल्लू रानी, कृतिका कल्याणी, आथर्व, कार्तव्य, अनंत, शेष, राजदीप, राजदीप, संजय, श्याम, रीमा, मनोज, प्रिया, किशन, मेंहदी, करुणा, सुनील, लड्डू, राजेश, रूस्तम कुमार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button