EducationFeaturedJamshedpur

दीपक सहाय के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला मतदाता जागरूकता एवं महिलाओं के मतदाता सूची में निबंधन के विषय को लेकर जागरूकता

जमशेदपुर। मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के नेतृत्व में महिलाओं के मतदाता सूची में निबंधन के विषय को लेकर नगर निगम के कई क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया मतदाता सूची में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं का पंजीकरण अपेक्षाकृत कम देखा जाता है।
मतदाता सूची में निबंधन एवं मतदान से संबंधित जागरूकता हेतु महिलाओं को जागरूक किया जाना आवश्यक है।
मतदाता सूची में निबंधन हेतु अहर्ता प्राप्त महिलाओं का शत प्रतिशत निबंधन मतदाता सूची में होना चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया ।इस अवसर पर सीएमएम, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button