FeaturedJamshedpurJharkhand

महिला पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में टेल्को गायत्री नगर पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया


जमशेदपुर। महिला पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में रविवार की संध्या 5:00 बजे से 7:00 बजे तक झारखंड राज्य प्रभारी श्रीमती सुधा झा के सानिग्ध्द में नियमित निशुल्क ग्वाला बस्ती गायत्री नगर पार्क संध्या योग कक्षा में एक दिवसीय योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ राज्य प्रभारी सुधा झा मुख्य योग शिक्षिका संगीता शर्मा एवं सहयोगी शिक्षिकाएँ निर्माला देवी, अनीता शर्मा, माधुरीशर्मा, मालतीदेवी, शिवलीपात्रो, रीता सिंह, भारती देवी, बृज लता देवी, पप्पी शर्मा, कमला देवी एव मीना सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।योग शिक्षिका संगीता शर्मा ग्वाला बस्ती गायत्री नगर पार्क संध्या की सहयोगी शिक्षिका अनीता शर्मा एवं निर्मला देवी द्वारा उपस्थित साधक गण को योगिंग जॉगिंग कराया गया। सुधा झा द्वारा योग क्या है, क्यो करना है इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए योग प्राणायाम जमकर कराया गया। हमारी स्वर कोकिला सुधा झा के द्वारा गाये मधुर भजन में झूमते हुए सभी ने अनुलोम विलोम किया। योग शिक्षिका संगीता शर्मा द्वारा सिंहासन हास्यासन ताली वादन के बाद शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।शिविर के अंत में जलपान और पतंजलि आम पन्ना शरबत का आनंद सभी ने लिया। शिविर में ग्वाला बस्ती गायत्री नगर पार्क की सहयोगी शिक्षिकाएं अनीता शर्मा, निर्मला देवी, माधुरी शर्मा,पप्पी शर्मा, मालती देवी, बृजलाता देवी, कमला देवी, भारती देवी, रिंकी झा, नीलडीह पार्क की सुमिता प्रसाद एवं मीना सिंह, ट्यूब मेकर्स योग कक्षा की शिवली पत्र, रीता सिंह, विभा सिंह नन्ही साधिकाएँ आराध्या सिंह, अंशिका मिश्रा, आदर्श अग्रवाल, प्रियल वीर, तन्नु अर्पिता नंदिनी नियमित साधिकाएँ निधी देवी, दिलवासो देवी, गेन्दी बाई, सोनी सिंह, माला देवी, करुना देवी, साहनी सिंह, आशा देवी, सुसीला देवी संगीता देवी इत्यादि साधकगण ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन ग्वाला बस्ती गायत्री नगर पार्क की मुख्य योग शिक्षिका संगीता शर्मा, अशोक शर्मा, संध्या योग कक्षा की सहयोगी शिक्षिकाएं निर्मला देवी एवं अनीता शर्मा ने किया।

Related Articles

Back to top button