महिला कॉलेज चाईबासा में बुधवार को मागे मिलन समारोह का हूआ आयोजन

चाईबासा।महिला कॉलेज चाईबासा में बुधवार को मागे मिलन समारोह का आयोजन बीएड विभाग के बहुउद्देशीय सभागार में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर प्रीति बाला सिंहा ने स्वागत भाषण के द्वारा किया। इसमें उन्होंने मागे पर्व के महत्व को बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डोबरो बुड़ीउली ने मागे पर्व की अवधारणा, सृजन,दर्शन एवं सामाजिक मिलन को बताया। अन्य अतिथि शिक्षक बागुन बोदरा ने बताया कि मागे सामाजिक व्यवहार एवं अतिथियों का सत्कार के बारे में हमें बताता है। सेमेस्टर वन की छात्राओं ने हो नायकों की झांकी ओत गुरु लाको बोदरा, पोटो हो, पद्मश्री डॉक्टर जानुम सिंह सोय की उम्दा प्रस्तुति की गई। अंत में प्राचार्या द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला कॉलेज बीएड विभाग के डॉक्टर ओनिमा मानकी, डॉक्टर अर्पित सुमन टोप्पो, डॉक्टर पुष्पा कुमारी, डॉ राजीव लोचन नामता, प्रीति देवगण, शीला समद , बबीता कुमारी, सितेंद्र रंजन सिंह, मदन मोहन मिश्रा, धनंजय कुमार एवं चंद्र मोहन हेंब्रम उपस्थित थे।