FeaturedJamshedpurJharkhand

महिला काव्य मंच पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई,जमशेदपुर झारखण्ड


जमशेदपुर। महिला काव्य मंच पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई -(जमशेदपुर )की जुलाई महीने की मासिक काव्य गोष्ठी इस बार ऑनलाइन आयोजित की गई। जिसमे तेरह कवयित्रियों ने भाग लिया l कार्यक्रम बहुत ही सफल एवं शानदार रहा।
सर्वप्रथम मंच की संरक्षक रिम्मी वर्मा ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर गोष्ठी की शुरुआत की! फिर अपने स्वागत सम्बोधन में सभी रचनाकारों को सफल गोष्ठी की शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी सदस्यों की सक्रियता की सराहना करते हुए उनका उचित मार्गदर्शन भी किया l कार्यक्रम की शुरुआत विंध्यवासिनी तिवारी जी ने पावन मंत्रोच्चारण द्वारा की l आरती श्रीवास्तव ने सरस्वती वंदना कीl
इस ऑनलाइन गोष्ठी में रिम्मी वर्मा,नीलम पेडीवाल , सुष्मिता मिश्रा,विंध्यवासिनी तिवारी, बबली मीरा, संगीता मिश्रा, पूनम सिंह,आरती श्रीवास्तव अंजू सुन्दर, सुदीप्ता जेठी,चंदा कुमारी ,ममता कर्ण, रीना गुप्ता आदि ने सुन्दर काव्य पाठ किया।
गोष्ठी का सुन्दर संचालन पूनम सिंह ने किया। तथा धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष विंध्यवासिनी तिवारी ने किया।

Related Articles

Back to top button