FeaturedJamshedpurJharkhandNational

महिला कांग्रेस नेत्री अनामिका सरकार ईचागढ़ विधानसभा वही वैजयंती बारी सरायकेला विधानसभा से चुनाव लड़ने की दावेदारी की

राॅची : सरायकेला खरसावां के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जोनल कोऑर्डिनेटर सुश्री अनामिका सरकार ईचागढ विधानसभा क्षेत्र से वहीं सरायकेला खरसावां के महिला कांग्रेस अध्यक्ष वैजयंती बारी सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी हेतु रांची स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यालय सचिव रामानंद केसरी के हाथों में आवेदन दी है।
दोनों महिला नेत्री संयुक्त रूप से कहीं की अगर उन्हें कांग्रेस पार्टी के तरफ से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट दी जाती है तो उनकी जीत सुनिश्चित होगी। दोनो महिला नेत्रियों ने कहीं कि दोनों विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने में तन मन धन से सहयोग की है। उनकी बढ़ती हुई लोकप्रियता एवं जनाधार को देखते हुए वहां के मतदाता उनके जीत सुनिश्चित करेंगे। लोगों के दुख सुख में हर पल साथ देने का फायदा उनकी जीत के रूप में देखने को मिलेगी।

Related Articles

Back to top button