FeaturedJamshedpurJharkhandNational

महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु एवं मिशन शक्ति के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय केंद्र का किया गया गठन

चाईबासा।पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सदर चाईबासा प्रखंड कार्यालय परिसर में जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त कुलदीप चौधरी के द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु निर्मित केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए इस केंद्र के माध्यम से महिलाओं को महिलाओं से संबंधित योजनाओं, सुरक्षा कानूनों के अलावा मिशन शक्ति अंतर्गत संचालित योजनाएं जैसे- वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन, शक्ति सदन आदि से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर बताया गया कि महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग- झारखंड सरकार के मार्गदर्शन पर महिलाओं के कल्याणार्थ, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से समन्वय स्थापित कर महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु एवं मिशन शक्ति के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय केंद्र का गठन किया गया है। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिला अंतर्गत महिलाएं अपनी बात आसानी से सरकार एवं प्रशासन तक पहुंचा सके, उसके लिए जिला समाज कल्याण कार्यालय के द्वारा जिला स्तर पर महिला सशक्तिकरण यूनिट की स्थापना की गई है। इसके माध्यम से हिंसा से पीड़ित महिलाएं, संकटग्रस्त, निराश्रित एवं तस्करी की शिकार महिलाएं सभी सुरक्षित एवं सक्षम तरीके से प्रशासन तक अपनी बात रख सकती है।इस दौरान सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन, सदर चाईबासा प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ भगत, अंचल अधिकारी बुढ़ाय सारु, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती श्वेता भारती सहित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका व बाल विकास परियोजना के कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button