BiharFeatured

महिलाओं के खिलाफ हिंसा दुनिया में सबसे बड़ा मानवाधिकार उल्लंघन है:लक्ष्मी सिन्हा

बिहार पटना सिटी:-राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा ने कहा कि हर मिनट में एक महिला या लड़की की उसके करीबी साथी या परिवार के सदस्य द्वारा हत्या कर दी जाती है, कहीं उनके शरीर पर तेजाब फेंका जाता है, तो कहीं उन्हें जिंदा जला दिया जाता है, तो कहीं उनके शरीर से धार को अलग कर दिया जाता है आखिर या घटना कब तक होती रहेगी महिलाएं कब सुरक्षित होंगी,,? महिलाओं के खिलाफ हिंसा दुनिया में सबसे बड़ा मानव अधिकार का उल्लंघन है, सरकार को इस समस्या से निपटने के लिए राष्ट्रीय कार्रवाई योजना लागू करने का आह्वान करती हूं। आधी आबादी को निशाना बनाने वाले इस भेदभाव, हिंसा और दुर्व्यवहार की भारी कीमत चुकानी पड़ती है, यह प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं व लड़कियों की भागीदारी को सीमित कर देती है। श्रीमती सिन्हा ने कहा कि देश के सभी महिलाओं को एक साथ आकर एक मंच पर काम करने की आवश्यकता है। जिस दिन हम आधी आबादी कहे जाने वाली महिलाएं एक हो जाएंगे तो देश में हमारी आबादी आधी है तो महिला प्रधान देश भी हो सकता है। हर महिलाओं में महारानी लक्ष्मी बाई जैसी शक्ति लानी होगी अपनी शक्ति को पहचाननी होगी तभी महिला सुरक्षित हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button