FeaturedJamshedpurJharkhandNational

महाशिवरात्रि महोत्सव के मेहंदी उत्सव कार्यक्रम में उमड़ी महिलाएं

संगीत और नृत्य के बीच महिलाओं ने लगवाई मेहंदी

जमशेदपुर। साकची काशीडीह श्री श्री नीलकंठेश्वर हनुमान मंदिर द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव के मेहंदी उत्सव कार्यक्रम में उमड़ी महिलाएं।
कार्यक्रम में मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। उत्सव में मंदिर के महिला सदस्य एवं आस पड़ोस की महिलाओं को नि:शुल्क मेंहदी लगाई गई। अंकिता मोदी एवं प्रिया कुमारी ने मेहंदी उत्सव में मुख्य सहयोगी की भूमिका निभाई।
मेंहदी उत्सव में दोपहर दो बजे से ही शुरू हो गईं थी। मेहंदी आर्टिस्ट द्वारा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक महिलाओं को मेहंदी लगाई गई।
महिलाओं ने मेहंदी के विभिन्न गीत सुनाएं और एक दूसरे को
शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

एक से बढ़कर एक डिजाइन : मेहंदी कलाकारों ने महिलाओं के डिमांड पर एक से बढ़कर एक डिजाइन की मेहंदी लगाई। कुछ महिलाओं ने तो इंटरनेट पर डिजाइन दिखाकर मेहंदी लगवाई। महिला आर्टिस्टों ने मेहंदी के डिजाइन बने चित्र की एक किताब रखी हुई थी। महिलाओं ने डिजायन का चयन कर मेहंदी लगवाई। कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ उत्सव में हिस्सा लेने पहुंची। बच्चों ने संगीत पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया।
श्री श्री नीलकंठेश्वर हनुमान मंदिर से कल भव्य बारात शोभायात्रा दोपहर 3 बजे बैंड बाजा के साथ निकाली जाएगी जिसमें महाकाल बाबा की अघोरी नृत्य नाटिका आकर्षण का केंद्र रहेगा।
शोभायात्रा काशीडीह क्षेत्र का भ्रमण करते हुए संध्या 6:30 बजे मंदिर आएगी जिसके बाद वरमाला एवं रात्रि में शिव विवाह होगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्य नारायण अग्रवाल, प्रदीप मिश्रा, संजय अग्रवाल पिंटू, अंकित मोदी, प्रमोद अग्रवाल, निर्मल पटवारी, उद्धम सिंह, रामाधार यादव, गुरुचरण सिंह, मनोज अग्रवाल, रामनारायण गुप्ता, प्रकाश प्रजापति आदि ने अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button