महावीर मुर्मू ने पोटका के तेलेन कोचाल गांव में श्रद्धा क्रम में किया सहयोग

जमशेदपुर। पोटका प्रखंड के कोवाली पंचायत अंतर्गत पहाड़ के तलहट्टी में बासा सुदूर ग्राम तेलेन कोचाल. ग्राम निवासी लक्ष्मण महतो का विगत दिनों निधन हो गया था। देहांत उपरांत एक बेटा व पुत्र बधु के साथ भरा- पूरा परिवार छोड़ गए, जिसका श्राद्धकर्म के लिए झामुमो के लोकप्रिय नेता महावीर मुर्म ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उसके घर जा कर शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट किया एवं मृतक के बेटा गणेश महतो को सुखा राशन देकर सहयोग किया। सुखा राशन में चावल, आटा, दाल,nआलू, प्याज, तेल, मसाला, नमक आदि। महावीर मुर्मू ने पीड़ित परिवार से कहा की आगे भी हर संभव दुःख सुख में आप सभी के साथ रहूंगा।
मौके पर झामुमो पोटका प्रखंड पूर्व सचिव अवित्र सरदार, झारखंड आंदोलनकारी कमल लोचन महतो, माटकू पंचायत के पूर्व मुखिया बिल्टू हांसदा, पंचायत समिति सदस्य जालिम मार्डी, युवा नेता दुर्गा प्रसाद हांसदा, ग्राम प्रधान फूलचांद महतो, मनोज तांती, कारण वीर कालिंदी, सुदर्शन महतो, रामचंद्र महतो, सन्नादो महतो, निरंजन महतो, सिगदेश महतो, तानु महतो, पिंटू महतो आदि ग्रामीण उपस्थित थे।