FeaturedJamshedpurJharkhand

टोंटो में बागबेड़ा के ट्रांसपोर्टर की मौत

जमशेदपुर । बागबेड़ा के रहने वाले 40 वर्षीय सुखविंदर सिंह रिंकू नामक युवक की चाईबासा के हाट गम्हरिया में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है उनके शवको लाने के लिए परिवार के लोगों के साथ गुरजिंदर सिंह पिंटू जितेंद्र सिंह शालू मंचल सिंह आदि दोपहर 2:00 बजे बागबेड़ा आवास पर पहुंचे परिवार का दुख बांटने के लिए पहले से ही सेंट्रल गुरुद्वारा के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह स्टेशन रोड गुरुद्वारा के महासचिव कमलजीत सिंह गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा के अध्यक्ष अमरजीत सिंह गांधी एवं महासचिव हरदीप सिंह छलिया एवं अन्य पहुंचे हुए थे सुखविंदर सिंह रिंकू का शव पहुंचते ही पूरी बस्ती में शोक की लहर दौड़ गई हर कोई पत्नी के साथ उनकी दोनों छोटी पुत्रियां एवं बुजुर्ग माता के प्रति सहानुभूति प्रकट करता आंसू बहाता नजर आ रहा था सुखविंदर की शव यात्रा के साथ सैकड़ों लोगों का जाना यह बता रहा था कि बस्ती के लोग उसे कितना प्यार करते थे उन की शव यात्रा बागबेड़ा सिद्धू कानू मैदान मैदान से से पार्वती घाट पहुंची जहां झारखंड गुरुद्वारा के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह सीजीपीसी के कार्यवाहक प्रधान नरेंद्र पाल सिंह भाटिया चंचल सिंह ताज वीर कलसी कुलदीप सिंह पन्नू गुरमेल सिंह गुरनाम सिंह अमरजीत सिंह गांधी इंदरजीत सिंह बलवंत सिंह ज्ञानी गुरदीप सिंह हरदीप सिंह चनिया गुरजीत सिंह पिंटू जितेंद्र सिंह शालू मंचल सिंह हरि शरण सिंह सुखदेव सिंह बिट्टू जसवंत सिंह जसो हीरा सिंह जुगनू सिंह हैप्पी सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने उन्हें शाल भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी स्मृति में 3 मार्च को गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा में श्री अखंड पाठ रखा जाएगा जिसका समापन 5 मार्च को दोपहर 3 बजे होगा

Related Articles

Back to top button