FeaturedJamshedpurJharkhand

गोविंदपुर सावन महोत्सव में भजन एवं बॉलीवुड के गानों पर थिरकी महिलाएं


जमशेदपुर: हरिओम महिला मंडली की ओर से हरियाली सावन महोत्सव का आयोजन गोविंदपुर के लक्ष्मीनारायण कृपा भवन में आयोजित की गई।

इसमें स्थानीय करीब डेढ़ सौ से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया। हरे परिधान में सज धज कर महिलाएं महोत्सव के दौरान भजन तथा बॉलीवुड के गानों पर खूब थिरकी।

गीत संगीत के बीच महिलाओं ने खूब मौज मस्ती की। इस दौरान महिलाओं को सुहाग की सामग्री देकर विदाई दी गई।अंत में सभी ने जलपान का लुत्फ उठाया।

कार्यक्रम की संचालिका आशा दीदी के साथ पूर्व पार्षद सुनीता साह, मीरा देवी, बिंदु देवी, निशि देवी, राज मुन्नी देवी, सुगान्ति, अनीता देवी, खुशबू सिंह आदि सक्रिय रही।

Related Articles

Back to top button