FeaturedJamshedpurJharkhand

मतदान हेतु फोटो युक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य : संतोष अग्रवाल

जमशेदपुर: झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद का चुनाव आगामी 31जुलाई 2022 रविवार को होने जा रहा है। कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला के मतदाता बिष्टुपुर चौम्बर भवन में प्रातः 11 से संध्या 4 बजे तक अपने मत का प्रयोग कर सकेंगें। यह जानकारी कोल्हान प्रमंडल के प्रदेश चुनाव प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल नें दी। उन्होंने बताया कि मतदान हेतु समस्त सम्मानित सदस्यों को अपना फोटो युक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। जिसे सरकारी मान्यता प्राप्त हो या फिर सम्मेलन द्वारा निर्गत पहचान पत्र। उन्होंने आगे कहा कि मतदान हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा मतदाता सूची प्राप्त हुई है। जिसका प्रकाशन संबंधित सोशाल ग्रुप में कर दिया गया है। सूची से संबंधित कोई भी जानकारी अगर किसी को चाहिए तो विजय खेमका से 9234604331, 6203917474. नंबर पर प्राप्त कर सकते हैं। मालूम हो कि अध्यक्ष पद हेतु दो प्रत्याशी क्रमशः जमशेदपुर से अशोक कुमार भालोटिया और रांची से बसंत कुमार मितल चुनावी मैदान में अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। मतदाताओं से समर्थन के लिए दोनों प्रत्याशाी का चुनाव प्रचार काफी जोर-शोर से चल रहा हैं।

Related Articles

Back to top button