FeaturedJamshedpurJharkhandNational

राजनगर में मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने की बूथ स्तरीय बैठक, केंद्र सरकार पर जमकर बरसे

सरायकेला। राजनगर प्रखंड के एसएस स्कूल मैदान में लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की प्रचंड जीत हेतु मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने कार्यकर्ताओं के संग बैठक किया और सिंहभूम लोकसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी जोवा माझी को भारी मतों से जीत दिलाने हेतु संकल्प लिया गया और कार्यकर्त्तावो को कई टिप्स दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले बार भी पश्चिम सिंहभूम लोकसभा सीट से महागठबंधन की जीत हुई थी।इस बार भी इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी जोभा माझी को भारी मतों से जीत दिलाना है।वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, कहा भाजपा 400 पार का सपना देख रही है।इस बार भाजपा 150 भी पार नही कर पायेगी।झारखंड में भाजपा का खाता भी नही खुलेगा। झारखंड में 14 के 14 सीट पर महागठबंधन की जीत होगी।

Related Articles

Back to top button