Uncategorized

बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान में माॅ दुर्गा की भक्ति भाव पूर्ण जागरण में उमड़ा जन शैलाब, रात भर झूमते रहे श्रद्धालु

मां दुर्गा संपूर्ण ब्रह्मांड में एक अद्वितीय कल्याणकारी एवं मानव रक्षक शक्ति के रूप में विराजमान है : संजय कुमार सारदा

कोलकाता से आए नृत्य कलाकारों ने राम चरित्र मानस रामायण की झांकियां निकाली

संगीता पाण्डेय
चाईबासा। बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान में उद्योगपति सह समाजसेवी संजय कुमार सारदा के द्वारा आयोजित मां शेरावाली का विशाल जागरण का आयोजन शनिवार देर रात किया गया। इस दौरान मां शेरावाली विशाल जागरण में एक से बढ़कर एक भक्ति गीत एवं झांकियां निकाली गई। इन भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं ने रात भर झूमते रहा। कार्यक्रम का आयोजन शनिवार रात 10 बजे शुभारंभ मां शेरावाली का पूजा कर एवं 11 कन्याओं का पूजन उद्योगपति सह समाजसेवी संजय कुमार सारदा के पूरे परिवार द्वारा मिलकर संयुक्त किया गया।उद्योगपति सह समाजसेवी संजय कुमार सारदा ने कहा कि जगत जननी मां दुर्गा भक्तों के कष्ट का निवारण करती है । मां दुर्गा की भक्ति में शक्ति है ।मां दुर्गा संपूर्ण ब्रह्मांड में एक अद्वितीय कल्याणकारी एवं मानव रक्षक शक्ति के रूप में विराजमान है
कार्यक्रम से पूर्व पिछले साल पूजा कमेटी के दो सदस्यों हृदय नारायण सिंह एवं संतोष घटक का स्वर्गवास होने पर 2 मिनट का मौन रखा गया।उसके बाद कानपुर से आए भक्ति सागर के प्रसिद्ध गायक सन्नी सिंह, कोलकाता से प्रसिद्ध गायक मास्टर करण एवं अर्जुन, धनबाद से प्रसिद्ध गायक सरोज लक्खा तथा रांची से प्रसिद्ध गायिका ताश्या सिंह एवं जमशेदपुर से प्रसिद्ध गायिका पूजा झा ने एक से बढ़कर एक हिंदी एवं भोजपुरी भजनों का लंबी बौछार करके भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। सभी भक्तों रात भर जय माता दी जय माता जी की जयकारे से पूरा बड़ाजामदा गूंज उठा। वहीं कोलकाता से आए नृत्य कलाकारों ने राम चरित्र मानस रामायण की झांकियां निकाली, जिसमें राम लक्ष्मण सीता तथा हनुमान ने पूरे रामायण गाथा को झांकियों के माध्यम से भक्तों को दर्शन कराया। साथ ही बड़ाजामदा आरसीपी सी कंप्यूटर एजुकेशन के कलाकारों ने भगवान शिव तांडव करते हुए भूत पिसाच संघ नृत्य कर उपस्थित भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मां शेरावाली का विशाल जागरण रात भर चलता रहा और सुबह 5 बजे तक श्रद्धालु जमे रहे। इस दौरान उद्योगपति सह समाजसेवी संजय कुमार सारदा ने भक्तों के बीच महा भोग प्रसाद का वितरण किया। मां शेरावाली का विशाल जागरण में दूर-दूर से चाईबासा, झिंकपानी, जगन्नाथपुर, किरीबुरू, बड़बिल, बोलानी, रांची, जमशेदपुर, गुवा आदि जगह से भक्त जन आयोजित जागरण में शामिल होकर भक्ति गीतों का लिया आनंद। इस दौरान मौके पर बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष राजेश सिंह उर्फ लंचा, उपाध्यक्ष संतोष प्रसाद उर्फ डेबरा, कोषाध्यक्ष आनंद बिहारी पाठक, सौरव बॉस, आलोक दत्ता, बजरंग शारदा, दीपक सिन्हा, अशोक सिन्हा, विक्की, रोनी दत्ता, कौशल सिन्हा, अभिनव सिंह, पुलक भट्टाचार्य, प्रेम यादव, राजेश गुप्ता, देवी सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button