FeaturedJamshedpurJharkhandNational

मणिपुर की घटना के विरोध में महागठबंधन इंडिया की ओर से डीसी ऑफिस पर महाधरना दिया

जमशेदपुर। मणिपुर राज्य में विगत तीन महीनों से जारी हिंसा पर हस्तक्षेप करते हुए हिंसा पर रोक लगाने एवं शांति व्यवस्था बहाल करने तथा तत्काल मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर महागठबंधन इंडिया दल जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस पार्टी आप पार्टी राष्ट्रीय जनता दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवाद एस यू सी आई पार्टी के नेताओं ने जिला मुख्यालय के समक्ष महा धरना का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रपति से मांग की गई कि आप इस बात से अवगत हैं कि किस प्रकार पूरा मणिपुर राज्य विगत 3 मई 2023 से जातीय हिंसा की आग में जल रहा है बावजूद हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

मणिपुर में भीड़ द्वारा महिलाओं को नंगा कर उनके शरीर के साथ दुव्यवहार करने का शर्मनाक वीडियो वायरल होने के बाद पूरा देश शर्मसार हुआ। यह अत्यंत चिंता का विषय है की जातीय हिंसा के कारण सैकड़ों आम नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी एवं हजारों संख्या में लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर है। बावजूद इसके केंद्र सरकार द्वारा संसद में मणिपुर की घटना पर कोई चर्चा नहीं की जा रही है और ना ही हिंसा रोकने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है। दिनांक 30.7.2023 को कॉन्ग्रेस भवन रांची में I N.D.I.A के सभी घटक दलों की संपन्न बैठक में मणिपुर में विगत तीन महीनों से जारी जाति हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त की गई l। बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय अनुसार आज दिनांक 1 अगस्त 2023 दिन मंगलवार को जिला मुख्यालय में I.N.D.I.A गठबंधन के सभी घटक दलो के द्वारा आयोजित महा धरना कार्यक्रम के माध्यम से निम्नलिखित मांगे प्रेषित करते हैं :_। 1. मणिपुर राज्य में जारी जातीय हिंसा को रोकने में नाकाम मणिपुर सरकार को अभिलंब बर्खास्त किया जाए। 2. मणिपुर राज्य में अविलंब शांति एवं कानून व्यवस्था बहाल की जाए। 3. मणिपुर के राहत शिविरों में अरे नागरिकों के पुर्नवास की गारंटी सुनिश्चित की जाए। 4. मणिपुर राज्य में जातीय हिंसा के शिकार आम नागरिकों को न्याय दिलाने की दिशा में अभिलंब आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। 5. मणिपुर राज्य में बलात्कार एवं हिंसा की शिकार आदिवासी महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। आज के इस महा धरना कार्यक्रम मैं मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कमेटी के सदस्य एवं जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार झारखंड राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी केंद्र समिति के सदस्य मोहम्मद हिदायतुल्ला खान कांग्रेस पार्टी से कांग्रेस प्रदेश कमेटी के बलजीत सिंह विरदी जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे आप पार्टी के जिला अध्यक्ष शंभू सिंह राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष सुभाष यादव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जेपी सिंह एस यू सी आई के जिला प्रतिनिधि जनता दल यूनाइटेड के जिला प्रतिनिधि के साथ-साथ पूर्व सांसद सुमन महतो प्रमोद लाल शेख बदरुद्दीन वीर सिंह सुरीन सुनील कुमार महतो महावीर मुर्मू सगेन पूर्ति शंकर चंद्र हेंब्रम बघराई मार्डी अरुण प्रसाद राज लकड़ा राजा सिंह प्रीतम हेंब्रम चंद्रावती महतो सविता सिंह बाली मार्डी समीम अंसारी फैयाज खान मोहम्मद रहीम खान आशा देवी रजनी दास दुर्गा बोयपाई सोनू अग्रवाल अजय रजक विनोद डे गुरमीत गिल तथा काफी संख्या में नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button