मंत्री बन्ना से माफी मांगे भाजपा विधायक: धमेंद्र सोनकर
![](https://newsdhamaka.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210908-WA0075-780x470.jpg)
जमशेदपुर : आज साकची प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गोस्वामी के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर पर भाजपा विधायक सी. पी. सिंह का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अनुशासन समिति के रियाजुद्दीन खान, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष धमेंद्र सोनकर, अपर्णा गुहा, साकची प्रखण्ड अध्यक्ष राहुल गोस्वामी, साकची प्रखण्ड के उपाध्यक्ष नीरज साहू मौजूद थे।
इस दौरान ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष धमेंद्र सोनकर ने अपने संबोधन में कहा मंत्री बन्ना गुप्ता को लेकर जिस तरह का असंसदीय भाषा का भाजपा विधायक ने प्रयोग उनके लिये किया गया यह कहीं से भी उचित नही हैं। उन्होंने कहा कि सीपी सिंह सार्वजनिक रूप से मंत्री बन्ना से माफ़ी मांगे अन्यथा उनका विरोध सड़क से सदन तक कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता करेगा। विरोध प्रदर्शन में उपरोक्त के लावा प्रकाश ,धीरज , विवेक, कुलदीप, अवतार,रमेश, वीरेंद्र, समीम, हेमंत, संजीव , राज हसन, सोमनाथ , बिट्टू , सौरभ, अमन, अजय, बबलू, सुखराम , सनकी सिंह, आकाश सोनकर, सुरेश महतो, विजय दास, हर्षित कुमार उज्जवल समानता, चंदन प्रसाद, मुकेश शर्मा,सैकड़ो की संख्या में युवा साथी मौजूद थे।