FeaturedJamshedpurJharkhand

मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिया आदेश, मानगो में खराब सारी स्ट्रीट लाइट जल्द की जाय मरम्मत : मौलाना अंसार खान


जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान अपने ससुर की ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली से उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के अपना पैतृक गांव बाराबस्ती पहुंचे। अंसार खान ने बताया मानगो क्षेत्र में खराब पड़ी हुई स्ट्रीट लाइटों का जो सर्वे किया गया था। उसका कॉपी मंत्री श्री बन्ना गुप्ता उपलब्ध करा दिया गया है। और एक कॉपी मानगो नगर निगम आयुक्त को दे दिया गया है। मंत्री बन्ना गुप्ता ने निर्देश दिया है मानगो क्षेत्र की जितने भी लाइट खराब है उन्हें तुरंत बनाया जाए। अंसार ने कहा जिन लोगों को स्ट्रीट लाइट ठीक करना अनिवार्य है वह लोग मानगो नगर निगम कार्यालय में संपर्क करें। इंशाल्लाह में जमशेदपुर 25/9/24 को पहुंचूंगा जमशेदपुर पहुंचते ही कांग्रेस पार्टी के कार्य एवं मंत्री बना गुप्ता के दिए हुए निर्देश कार्य में लगा जाउंगा।

Related Articles

Back to top button