FeaturedJamshedpurJharkhandNational

चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर सूर्य मंदिर समिति ने लड्डू वितरण कर एवं आतिशबाजी कर मनाया जश्न, हर हर महादेव और भारत माता की जय के नारे से गुंजा सिदगोड़ा सूर्यधाम

जमशेदपुर। भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर दी है। इस गौरवशाली मौके पर जमशेदपुर में हर ओर जश्न का माहौल है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति ने मंदिर परिसर के समक्ष लड्डू वितरण कर एवं आतिशबाजी कर जश्न मनाया। सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर श्रद्धालुओं व आमजनों का मुंह मीठा कराकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी। इस दौरान मंदिर समिति के सदस्यों ने ‘हर हर महादेव’ एवं ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर खुशियां व्यक्त की। इससे पहले, पदाधिकारियों ने वीर बजरंगबली की आरती कर राष्ट्र की उन्नति एवं तरक्की की कामना की। सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं देश के महान वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम का प्रमाण है। उन्होंने देशवासियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, कृष्णमोहन सिंह, संतोष यादव, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा, कुमार संदेश, रॉकी सिंह, विक्रम चंद्राकर समेत कई अन्य सदस्यगण मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button