FeaturedJamshedpur
मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ अपशब्द कहने वाले सीपी सिंह माफी मांगे : राजा कालिंदी
![](https://newsdhamaka.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210909-WA0093-513x470.jpg)
जमशेदपुर। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को अपशब्द कहने वाले सीपी सिंह माफी मांगे। यह बातें कालिंदी समाज के युवा नेता राजा । राजा कालिंदी ने कहा कि सी पी सिंह ने अपने बयान से चाय बेचकर प्रधानमंत्री के ओहदे तक पहुंचने वाले मोदी की प्रतिभा को भी अपमानित करने का काम किया है। बन्ना गुप्ता मे प्रतिभा थी वे जनता की समस्याओं को लेकर कई वर्षों से आंदोलन एवं संघर्ष कर मंत्री पद की संवैधानिक जिम्मेदारी तक पहुँचे है। झारखंड में युवाओ मेहनतकश वाहन चालको मजदूरों गरीबो पिछडो ओबीसी सामाजिक न्याय के वर्गो सहित सभी धर्मो जातियों के जनता के बीच समान रूप से बेहद लोकप्रिय है। उनके खिलाफ अपमान जनक टिप्पणी किसी भी रूप में स्वीकार नही किया जायेगा। असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर सदन की गरिमा को धूमिल करने के लिये सी पी सिंह अविलंब माफी माँगे।