FeaturedJamshedpurJharkhandRanchi

मंत्री बन्ना गुप्ता के क्षेत्र में स्थानीय समस्याओं से जूझ रहे हैं मानगो वासी : बाबर खान

जमशेदपुर। राज्य में अब सत्ताधारी दल के नेता ही स्थानीय समस्याओं को लेकर गंभीर हैं । सबसे बड़ी बात तो यह है कि स्थानीय विधायक और झारखंड सरकार में जो मंत्री हैं, उन्हीं के क्षेत्र में समस्याओं से आम लोग त्रस्त है। यह इलाका है जमशेदपुर के मानगो का, जहां से विधायक और सरकार में मंत्री के पद पर विराजमान हैं बन्ना गुप्ता। मानगो की भीषण समस्याओं को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता बाबर खान काफी गंभीर हैं। उन्हें अब आवाज उठानी पड़ी।

झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता बाबर खान ने झरना रोड स्थित ईदगह मैदान के पास लोगों की मूलभूत समस्यों से संबंधित जानकारी मिलने पर अयोजित बैठक में कहा कि आज भी मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में जनता नागरिक सुविधाओं से वंचित है। देश आजादी के 75, वर्ष बाद भी मानगो के लोग मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। शुद्ध पेयजल सुचारू रूप से नहीं मिलता। विद्युत की आपूर्ति की चरमर्ती हुई व्यवस्था। क्षेत्र की सफाई जैसे कई अन्य समस्याएं हैं। इसके समाधान के लिए हल्ला बोल आंदोलन की जरुरत है। हमेशा से मानगो वासियों को वोट लेने के लिए प्रलोभन दिया जाता है। लेकिन समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीरता जो जनप्रतिनिधि को होनी चाहिए वह नहीं हो पाती है। जिसका नतीजा है कि आज एक एक व्यक्ति मानगो का अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रहा है। इन सारी समस्याओं के निदान के लिए बाबर खान ने कहा है कि बहुत जल्द झामुमो का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम के पदाधिकारियों से मिलकर मांग पत्र देगा। और एक समय सीमा के भीतर यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम का घेराव किया जाएगा।
क्यूकि बिजली पानी सफाई व्यवस्था पर सवाल उठता है कि जो लोग होल्डिंग टैक्स देते हैं। उनको नागरिक सुविधा मिलनी चाहिए। भय भूख भस्ताचार मुक्त मानगो नगर निगम हो ये झामुमो का संकल्प है। नाली का जलजमाव कचडों का पहाड़ मच्छरों का आतंक गन्दगी का अंबार मानगो की पहचान बन गई है। बैठक में अयूब खान,शहजादा खान,फरीद खान यासीन आलम,फकरू अंसारी,जाहिद इकबाल,नियाज़ अंसारी,शेख अब्दुल्ला,शाफिक अंसारी बकर हुसैन चांद खान, कुर्बान अली लियाकत हुसैन, के अलाव काफी लोकप्रिय लोग उपस्थिति हुए।

Related Articles

Back to top button