ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhandNational

मंत्री दीपक बिरुवा ने सदर में झामुमो पंचायत कमेटी के संग की बैठक, दिए कई दिशा निर्देश

चाईबासा। चाईबासा विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों सदर व झींकपानी प्रखंड में झामुमो की पंचायत स्तरीय बैठक चल रही है। गुरुवार को सदर प्रखंड के डिलियामार्चा व बादुड़ी पंचायत में पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मंत्री दीपक बिरुवा भी शामिल होकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा करते हुए उनकी जानकारी ली। वहीं मंत्री ने जनता की समस्याओं को जनता के साथ जुड़ कर जनसमस्याओं को दूर कराने का मंत्र दिए। बैठक में मंत्री ने हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिए। सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज व गांव का विकास होगा, तो देश का विकास होगा। इसलिए झामुमो की हेमंत सरकार ने महिलाओं की सशक्तिकरण को लेकर सर्वजनन पेंशन समेत कई योजनाएं धरातल पर उतारी है। अब 18 वर्ष की उम्र से ही युवतियों को भी प्रोत्साहन राशि मिलना शुरू हो जाएगी। जबकि हेमंत सोरेन सरकार ने पहले ही 21 से 49 एवं 50 साल से ही महिलाओं को पेंशन से जोड़ने का काम कर चुकी है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना लाकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है । लेकिन विपक्ष में बैठी भाजपा गलत प्रचार प्रसार कर कोर्ट के शरण में जाकर इसे बंद करने का षड्यंत्र रचने का प्रयास कर रही है। भाजपा महिलाओं को मिलने वाले सम्मान राशि से घबरा गई है। इसलिए हमें भाजपा को दिखा देना है कि राज्य में महिलाओं को सम्मान देने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता साथ में खड़ा है। भाजपा का किसी षड्यंत्र का शिकार महिलाओं को होने नहीं दिया जाएगा। मंत्री ने यह भी कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनता के लिए लड़ना होगा। इससे पार्टी का जनाधार मजबूत होगा और जनता के बीच अच्छी पहचान बनेगी। चूंकि भाजपा के लोग गलत प्रचार कर यहां के जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे ठगबाजों से सजग और सतर्क रहने की बात कही। सदर में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी, सुमी पूर्ति, चंद्रमोहन देवगम समेत अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button