FeaturedJamshedpurNationalUttar pradesh

भाषा के व्यवहारिक विकास पर जोर दे : बिनोद संदेलेश

नेहा तिवारी
प्रयागरज- मोतिलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौधोगिक संस्थान ( एम एन एन आइटी ) में हिन्दी पखवाड़े का समापन हुआ ।इस दौरान आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि केद्रीय अनुवाद ब्यूरो नयी दिल्ली के संयुक्त निदेशक विनोद कुमार संदेलेश ने भाषा के व्यवहारिक एंव प्रायोगिक स्वारूप को विकसित करने के लिए व्यापक अभियान चलाने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि अजय मलिक ने राजभाषा का वैज्ञानिक तकनीकी एवं प्रशासनिक क्षेत्र में योगदान विषय पर बोलते हुए राजभाषा के कार्यान्वयन पक्ष की व्यवहारिक स्थिति की व्याख्या प्रस्तुत की है।
उत्तर मध्य क्षेत्र संस्कृतिक केंद्र के निदेशक प्रो. सुरेश शर्मा हिन्दी पखवारा समिति के अध्यक्ष प्रो़ अनिल कुमार सिंह , ज्ञानेद्र कुमार तिवारी, प्रो एम एम गिरे, प्रकाश चद्र मिश्र आदि ने भी अपने विचार साझा किए।

Related Articles

Back to top button