FeaturedJamshedpurJharkhandNational

भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के राँची आगमन पर पुर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रतिनिधयों ने किया अभिनंदन


रांची। भारत सरकार में मंत्री बनना बर्षों की सफल राजनीति का प्रतिफल होता है। इस क्रम में राँची के सांसद संजय सेठ ने अपने सराहनीय प्रयास से मोदी-3 मंत्रिमंडल में रक्षा राज्य मंत्री का कार्यभार ग्रहण करने में सफल रहे। इससे पूरे देश के साथ साथ झारखंड प्रदेश के पुर्व सैनिकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। उनके राँची आगमन पर वेटरन ब्रिगेडियर वी जी पाठक एयर कोमोडोर ए के अधिकारी सार्जेंट अनिरुद्ध सिंह सुशील कुमार सिंह बृजकिशोर सिंह राजीव रंजन दिनेश सिंह डॉक्टर कमल शुक्ला अभय सिंह के एन सिंह उपेंद्र सिंह नरेंद्र नाथ मुखोपाध्याय आदि प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।साथ ही आगामी कारगिल विजय दिवस में जमशेदपुर आगमन का न्यौता भी दिया। आज पुर्व सैनिकों को अपने आवास पर पाकर रक्षा राज्य मंत्री बहुत खुश हुवे और सैकड़ों लोगों के भीड़ को छोड़ बाहर आकर सबसे बड़े गर्मजोशी से मिले। आने वाले भविष्य में राज्य या केंद्र स्तर पर एक बड़ा सम्मेलन कराने का आस्वासन भी दिए। इस मुलाकात के दौरान भारत माता की जय एवं भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे भी लगे…।

Related Articles

Back to top button