FeaturedJamshedpurJharkhand

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद : रामदास सोरेन

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया रामदास सोरेन का गर्मजोशी से स्वागत


जमशेदपुर। शुक्रवार की सुबह राजधानी ट्रेन से जमशेदपुर लौटने पर सभापति प्रश्नकाल एवं ध्यानाकर्षण सह विधायक सह जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन का टाटानगर रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। विदित हो की विगत 7 अप्रैल से सभापति रामदास सोरेन 4 विधायको की टीम के साथ प्रश्नकाल एवं ध्यानाकर्षण विधानसभा समिति के अध्ययन यात्रा पर गए थे। कई राज्यों की यात्रा समाप्त कर लौटे थे। मौके पर विधायक झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने बताया कि वे टीम के साथ दिल्ली, लेह, जम्मू, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा आदि कई राज्यों का दौरा कर वहां की वस्तु स्थिति को जानने और समझने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा जब वे टीम के साथ गए तो बहुत कुछ देखने और समझने का मौका मिला। रामदास सोरेन ने बताया कि भले ही हिमाचल प्रदेश छोटा राज्य है लेकिन वहां विधानसभा में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है। वे चाहेंगे कि झारखंड विधानसभा में भी वैसे व्यवस्था हो।
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत करने वालो में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता वीर सिंह सुरीन, लाल्टु महतो, नेता श्यामल सरकार, युगल किशोर मुखी, जमशेदपुर नगर अध्यक्ष बाहादुर किस्कू, युवा नेता राजा सिंह, कार्यालय प्रभारी प्रीतम हेम्बर्म मानगो नगर समिति के अध्यक्ष फत्हेचंद टुडु, उज्जल दास, गोपाल महतो, मुखिया मायाबती टुडु, मुखिया जोबा मार्डी, द्रोपति मुंडा, निता सरकार, राजकुमार सिंह सुरज सिंह, राजेश महतो निजाम खान और काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button