ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhandNational

भारत जोड़ो न्याय यात्री लक्ष्मण हासदा व सह यात्री अनामिका सरकार का भव्य स्वागत

चाईबासा : कांग्रेस पार्टी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो 14 राज्य 85 जिले 67 दिन 67 सौ किलोमीटर की यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला से लक्ष्मण हासदा व सह यात्री अनामिका सरकार जी ने सफलतापूर्वक यात्रा को पूरा कर आज चाईबासा पहुंचने पर जिला कांग्रेस कमिटी पश्चिमी सिंहभूम की ओर से कांग्रेस भवन चाईबासा में जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर दास की अगुवाई में एक भव्य समारोह का आयोजन कर भव्य तरीके से फूल माला व अंगवस्त्र देकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। बता दें यह यात्रा मणिपुर से आरंभ होकर नागालैण्ड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, आसाम , बंगाल, बिहार, झारखण्ड, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान , गुजरात होते हुए महाराष्ट्र में सम्पन्न हुई। इस यात्रा में शामिल लक्ष्मण हासदा जी झारखण्ड की ओर से तिरंगा झंडा का नेतृत्व सेवादल के रूप में किया जो पूरे झारखंड प्रदेश के लिए गौरव की बात है ‌। आगे और भी बता दें इस यात्रा के पूर्व भी उन्होंने आजादी गौरव यात्रा – 1275 किलोमीटर व भारत जोड़ो यात्रा 4080 किलोमीटर का यात्रा सफलतापूर्वक पूरा कर पूरे देश को गौरवान्वित कर चुकी है जिस पर पूरे देश वासियों को गर्व है।
स्वागत समारोह के मौके पर जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर दास ने कहा लक्ष्मण हासदा की इस सफलतापूर्वक यात्रा को संपन्न करने के लिए पूरे प्रदेश की ओर से हासदा को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामना। स्वागत समारोह के अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर दास प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय देवेंद्र नाथ चांपिया जिला महासचिव लियोनाड बोदरा, जिला प्रवक्ता जगदीश सुन्डी, वरिष्ठ कांग्रेसी कृष्णा सोय, जिला सचिव संतोष सिन्हा, मिडिया कार्डिनेटर मो सलीम, अनुसूचित जनजाति चेयरमैन कमल लाल राम, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैया, सिकुर गोप, वरिष्ठ कांग्रेसी रामसिंह सांवैया, रुप सिंह बारी, विक्रमादित्य सुन्डी, मोहन सिंह हेम्बरम आदि मौजूद थे ‌.

Related Articles

Back to top button