भारत के सच्चे सपूत जयपाल सिंह मुंडा को कोटि कोटि नमन, विजय गोंड
जमशेदपुर। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की आज पुण्यतिथि है पूरा झारखण्ड अपने सपूत को याद कर रहा है , ज्ञात हो की जयपाल सिंह मुंडा भारतीय आदिवासियों और झारखंड आंदोलन के एक सर्वोच्च नेता थे। वे एक जाने माने राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक, संपादक, शिक्षाविद् और 1925 में ‘ऑक्सफोर्ड ब्लू’ का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे। उनकी कप्तानी में 1928 के ओलिंपिक में भारत ने पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा नेता विजय गोंड ने बताया कि करोड़ों लोगों के प्रेरणाश्रोत हमारे जयपाल सिंह मुंडा जी की आज पुण्यतिथि है ,जो हम सभी के प्रेरणाश्रोत है , हम सभी को इनके बताएं रास्ते पर चलने की आवश्यकता है ,जिससे समाज को मजबूती मिले और सभी लोगो को अपना अधिकार प्राप्त हो सके , इस अवसर पर भाजपा नेता काजू शांडिल सत्यनारायण गोंड,श्रीकांत प्रसाद गोंड,धर्म चंद्र साह,बीरेंद्र प्रसाद गोंड,मनोज जी,जी.सी कुंडू,एम.कामेश्वरी,अंजू सांडिल,अर्चना साहू, इत्यादि मौजूद थे।