Uncategorized

झामुमो नेता महाबीर मुर्मू ने श्राद्ध कर्म में सहयोग किया

जमशेदपुर। गालूडीह के बाघगुड़िया पंचायत के हालूदबनी गांव के धरमू मुर्मू के माता सिंगो मुर्मू का विगत दिनों देहांत हो गया था। इसकी सूचना युवा साथी मार्शल मुर्मू के द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महाबीर मुर्मू को दिया गया। तत्काल ममला को संज्ञान में लेकर शोकाकुल परिवार से मिले और शोक संवेदना व्यक्त कर श्राद्ध कर्म हेतु सुखा राशन जिसमें चावल दाल आलू प्याज नमक आटा सरसो तेल चना सभी प्रकार के मसाला सर्फ दिया गया और कहा परिवार को जब कभी किसी प्रकार का सहयोग की जरूरत होगा झामुमो हमेशा सहयोग के तत्पर रहेगा। तत्पश्चात चाडरी गांव के 74 वर्षीय श्रीमति सुकुरमुनी टुडू से मिलने उनके घर गए, क्योंकि सुकुरमुनि टुडू का वोटर कार्ड एवं आधार कार्ड में अलग-अलग नाम दर्ज होने के कारण सरकारी लाभ से वंचित है। उनका भी नाम को सही करा कर सरकारी लाभ दिलाने का प्रयास करने के लिए पार्टी के नेता दूंगा चरण मुर्मू से कहे और तत्काल कंबल दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप झामुमो नेता दुर्गा मुर्मू जवाहर लाल मुर्मू फूलचंद टुडू पवन टुडू मनोज तांती रॉकी सिंह करन कालिंदी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button