FeaturedJamshedpurJharkhand

आपातकाल में संघर्ष करने वाले आनंद मार्गी विष्णु देव जी का निधन

जमशेदपुर। आनंद मार्गी विष्णु देव जी का निधन अचानक हृदय गति रुक जाने के कारण आज टाटा मुख्य अस्पताल में हो गया वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे वे सोनारी खुटाडीह में अपने परिवार के साथ रहते थे लगभग 84 वर्ष के थे आनंद मार्ग में उन्होंने आचार्य चंद्रदेव जी से 1961 में आनंद मार्ग की दीक्षा लिए थे , 1975 में आपातकाल लगा आनंद मार्ग को भी आपातकाल में प्रतिबंधित कर दिया गया, आनंद मार्गी ओ को भी चुन चुन कर जेल में डाला जा रहा था।
1975 में आपातकाल के दौरान विष्णु देव जी काफी संघर्ष किए वे अपना गिरफ्तारी तो नहीं दे पाए परंतु सरकार के दमनकारी नीति के कारण आपातकाल में इनको बहुत कष्ट भोगना पड़ा फिर भी आदर्श के साथ रहे अंतिम समय तक आनंद मार्ग के पथ पर चले।
विष्णु देव जी के पत्नी के साथ साथ 2 पुत्र एवं 5 पुत्री है एक पुत्री डॉक्टर पूनम बिहार में सरकारी वेटरनरी डॉक्टर ,दमाद भू अर्जन पदाधिकारी रंजन कुमार पटना में पद स्थापित है, एक बेटा प्रफुल्ल कुमार देव टाटा स्टील फायर ब्रिगेड में है
विष्णु देव जी का आनंद मार्ग पद्धति से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दाह संस्कार स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर किया गया।
19 फरवरी रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बिना भोज भारत का श्राद्ध अनुष्ठान उनके निवास स्थान खुटाडीह में संपन्न होगा।

Related Articles

Back to top button