FeaturedJamshedpurJharkhand

सुनील गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नव मनोनीत जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे का किया अभिनंदन

जमशेदपुर। वरीय कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल बारीडीह स्थित कांग्रेस कार्यालय में नव मनोनीत जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे को पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इस दौरान नव मनोनीत जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने वरीय कांग्रेसियों को आगामी 12 दिसंबर को बारीडीह दुर्गा पूजा मैदान में आने का आमंत्रण दिए है। ताकि हजारो के तदाद मे कांग्रेसियों के बीच रैली के शक्ल में बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में पदभार और शपथ ग्रहण कर सकें। उन्होंने संगठन में सक्रिय लोगों को स्थान देकर कांग्रेस को मजबूत करने का आश्वासन भी दिए है। उन्होंने कांग्रेसियों के सुख दुख में सदैव साथ देकर जिले में कांग्रेस का एक विशाल और मजबूत संगठन जल्द से जल्द बनाने का आश्वासन भी दिए हैं। ताकि आने वाले दिन में कांग्रेसियों की चट्टानी एकता का इजहार हो सके। वरीय कांग्रेसी ने आगामी 12 दिसंबर को सैकड़ों की तादाद में बारीडीह स्थित दुर्गा पूजा मैदान मे पहुंचकर पदभार एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम को सफल बनाने का भरोसा दिए है। इस मौके पर इंटक की वरीय कांग्रेसी नेत्री शशि आचार्य, प्रदेश कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के महासचिव अनामिका सरकार, रीना देवी एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला संयोजक सुनील गुप्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button