FeaturedJamshedpurJharkhandNational

हुडको पार्क में वनभोज का उठाया आनंद

जमशेदपुर। व्हीकल फैक्टरी लाईन 3 के द्वारा सामूहिक वनभोज का आयोजन टेल्को स्थित हुडको में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य रूप से झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री श्री भानु प्रताप शाही, विधायक आलोक चौरसिया, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह, महामंत्री श्री आर के सिंह, एडमिनिस्ट्रेशन हेड श्री विवेकानंद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा, उप महाप्रबंधक श्री सेल्वा राज, आई आर के वरीय प्रबंधक अभिषेक नायर, एच आर के श्री आरिफ इकबाल, श्री नरेंद्र कुमार के अलावा कई अतिथि मौजूद थे, कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्विज प्रतियोगिता, इन आउट, चम्मच गोली, म्यूजिक चेयर, बलून फोड़ प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें विजेता चम्मच गोली में सन्तोष जायसवाल, बलून फोड़ में आर एच मोहंती, शैलेंद्र,इन आउट में संजीव ठाकुर, क्विज में लक्ष्मण महतो, सुधाकर प्रसाद और यशवंत सिंह, विनोद गिरी आदि थे। क्विज प्रतियोगिता का और पूरे कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार सिंह तथा बाकी सभी प्रतियोगिता का संचालन गौतम भटचर्जी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से आयोजकगण में आर आर दुबे, मनोज कुमार सिंह, जुगनू वर्मा, भोला सिंह, संतोष जायसवाल, डी जे घोष, असलम खान के अलावा एस के शाही, हरी सिंह, शंभू मिश्रा, रंजन भौमिक, जसपाल सिंह, पी के मैटी, एस के झा, एस एन सिंह, विवेक, आर एच मोहंती, एस के सिन्हा, कौशल, सुंदर, रामफल गिरी, सिद्धू जी के अलावा कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button