ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhandNational

भाजपा में शामिल होने के बाद चाईबासा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, कार्यकर्ताओं द्वारा हुआ जोरदार स्वागत


तिलक कुमार वर्मा,
चाईबासा। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सोमवार को चाईबासा पहुंचे। इस क्रम में रास्ते में भाजपा नेता देवी शंकर दत्त काबू के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर माला पहना कर एवम गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया।


इसके बाद चाईबासा के बस स्टैंड पर भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पण कर भाजपा कार्यालय में पहुंचे। जहां भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री कोल्हान टाइगर चंपई सोरेन का गर्म जोशी से स्वागत किया गया।
चाईबासा आगमन पर मुख्य द्वार से स्वागत करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद भारत माता की जय जय श्री राम चंपई सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा सभा स्थल तक लाया गया मंच पर कोल्हान टाइगर का जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं जिला के सम्मानीत नेताओं के द्वारा अंग वस्त्र पुष्पगुच्छा सौलभेंट कर स्वागत किया गया


स्वागत के पश्चात चंपई सोरेन द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि आज मैं स्वतंत्र महसूस कर रहा हूं और आप सभी का स्नेह पा कार के मैं काफी गदगद हुँ निश्चित रूप से आप लोगों के स्नेह और हम सभी लोगों के सामूहिक प्रयास से कोल्हान में कमल खिलेगा झारखंड में सरकार बनेगा और राज्य का सर्वांगीण विकास हम सब मिलकर करेंगे। आज के अभिनंदन में पूर्व सांसद गीता कोड़ा पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुवर गागराई पूर्व विधायक शशि भूषण सामद भाजपा जिला प्रभारी मनोज बाजपेई महतो राकेश बबलू शर्मा विजय मेलगंडी जितेंद्र नाथ ओझा प्रताप कटियार चंद्र मोहन तियू सतीश पुरी पवन शर्मा रामानुज प्रसाद शर्मा गीता बालमुचु अमरेश प्रधान रामेश्वर तैसुम देवी शंकर दत्त क्या नाम है मुकेश दास अनंत सयनम जय किशन बिरूली जगदीश पाट पिंगुवा भूषण पाठ पिंगुवा रूपा दास ललमनी पूर्ति राजेश गुप्ता दीपक सिंह विनोद शर्मा संजय पासवान विपिन पूर्ति चंद्र मोहन गोप समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button