FeaturedJamshedpurJharkhand

जैंतगढ़ में झामुमो का चुनावी कार्यालय खुला


साप्ताहिक हाट में झामुमो ने चलाया जन संपर्क अभियान
प्रधान मंत्री ने झारखंड के शहीदों का अपमान किया।। बोबोंगा
जैंत गढ़।।कोल्हान की धरती,बिरसा मुंडा की कर्म भूमि,आंदोलन की धरती,शहीद नगरी कोल्हान में प्रधान मंत्री का चुनावी भाषण आधा घंटा का रटा रटाया टेप रिकॉर्ड था।प्रधान मंत्री ने न तो भगवान बिरसा मुंडा को सम्मान दिया न झारखंड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी न आंदोलन कारियो की सराहना की।ये शहीदों का अपमान है।प्रधान मंत्री ने झारखंड के आदिवासियों की सबसे बडी मांग सरना धर्म कोड को लागू करना है।ये हमारी दुखती रग है।सरना से ए हमारी पहचान,संस्कृति और सभ्यता जुड़ी है।पर भाजपा के सरना विरोधी,आदिवासी विरोधी और मंडल विरोधी होने पर प्रधान मंत्री ने मुहर लगा दी है।प्रधान मंत्री का पूरा भाषण निर्माण कारी से अधिक विखंडनात्मक रहा।आदिवासी मूल वासी के बीच नफरत की नीव रखने का प्रयास किया गया।आदिवासी समाज सीधा और सच्चा है।ये प्रधानमंत्री के झांसे मे आने वाला नही।भाजपा ने हमेशा सरना धर्म कोड का विरोध किया है।प्रधान मंत्री ने पलायन रोकने,रोजगार देने,कल कारखाने खोलने और आदिवासी उत्थान की कोई बात नही की।भाजपा तो शुरू से आरक्षण विरोधी है।वह आरक्षण छीन कर स्वर्ण वर्ग को लाभ पहुंचाने की योजना बना रही है।उक्त बातें झारखंड के विख्यात आंदोलन कारी सह पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने जैंत गढ़ में झामुमो का चुनावी कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर कही।
जैंत गढ़ में झामुमो का चुनावी कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने फीता काट कर किया।इस अवसर पर ज्वाला कोड़ा,प्रखंड अध्यक्ष संदेश सरदार, शरीक राजा,अभिषेक सिकु,मनोज लगुरी,बीस सूत्री अध्यक्ष ललित डोराईबुर,लक्ष्मी नारायण लगुरी,प्रखंड मीडिया प्रभारी महेंद्र तिरिया �

Related Articles

Back to top button