भाजपा नेत्री डॉक्टर सुनीता के संग भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का किया स्वागत
![](https://newsdhamaka.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240131-WA0111-780x470.jpg)
जमशेदपुर। समाजसेवी सह भाजपा नेत्री डॉक्टर सुनीता देवदूत सोरेन एवं भाजपा के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त आदरणीय चंडी चरण साहू को पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिले के जिला अध्यक्ष नियुक्ति किए जाने पर बहरागोड़ा के उनके निजी आवास में जाकर गुलदस्ता एवं भगवा वस्त्र देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बड़े भाई चंडी चरण साव के नेतृत्व में ग्रामीण जिला अपनी नई ऊंचाई को छुएंगे और आने वाले लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर विजय प्राप्त करेगा। श्री सावको जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर मेरी ओर से एवं समस्त भाजपा परिवार की ओर से बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं । आशा है की उनके नेतृत्व में ग्रामीण जिला अपनी नई ऊंचाई को छुएगा और आने वाले लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में हम सभी सीटों पर विजयी होंगे, नए अध्यक्ष पुराने कार्यकर्ता है । कार्यकर्ताओं की भावना को समझेंगे और क्षेत्र की समस्याओं को उचित मंच पर उठा कर विपक्ष की जो भूमिका होनी चाहिए उसमे अपनी मजबूत उपस्थिति प्रदान करेंगे। और अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करेंगे।
मौके पर घाटशिला के सांसद प्रतिनिधि सत्यनारायण पुष्टि,मुसाबानी के सांसद प्रतिनिधि जयंत घोष , पूर्व अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन सिंह मुंडा, एवं भाजपा कार्यकर्ता अनूप दास, आदि उपस्थित रहे।