FeaturedJamshedpurJharkhandNational

भाजपा नेता विकास सिंह की गिरफ्तारी पर न्यायालय ने लगाया रोक

जमशेदपुर। अदालत में भाजपा नेता विकास सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी हैं। विगत दिनों मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने भाजपा नेता विकास सिंह के ऊपर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए उलीडीह थाना में मुकदमा दर्ज कराया था । सप्ताह भर पहले भाजपा नेता विकास सिंह ने मानगो नगर निगम के कार्यालय
में जाकर कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव को रिवाइटल की शक्ति वर्धक गोली देते हुए कानून एवं संविधान को जीवित रखने की बात कहते हुए ज्ञापन दिया था भाजपा नेता विकास सिंह ने कार्यपालक पदाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में अपनी बात रखते हुए कहा था की सैकड़ो पत्राचार करने के बावजूद भी स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा मानगो एन एच 33 आनंद विहार कॉलोनी के मुहाने में अपने आप्त सचिव को आगे करके अपना निजी छः मंजिला कार्यालय का अवैध निर्माण करवा रहे हैं मंत्री के डर से कार्यपालक पदाधिकारी कानून को हाशिए में रखकर अवैध निर्माण को बंद करने का हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं ठीक दूसरी ओर आम लोगों के ऊपर कानून का डंडा चलाते हुए निर्माणाधीन मकान को नोटिस देकर मोटी रकम वसूलने का कार्य करते हैं कार्यपालक पदाधिकारी के डरने के कारण ही कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव के आवास के महज 50 मीटर की दूरी पर छः मंजिला भवन का निर्माण हो रहा है सच का आईना दिखलाने पर कार्यपालक पदाधिकारी भड़क गए और विकास सिंह के ऊपर मुकदमा दर्ज करवा दिया । भाजपा नेता विकास सिंह के अधिवक्ता कृष्ण मुरारी सिंह ने ए डी जे 1 के सामने विकास सिंह का पक्ष रखते हुए कहा कि विकास सिंह ने किसी प्रकार का सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का कार्य नहीं किया था ना ही विकास सिंह ने किसी प्रकार का बल का प्रयोग किया था । अधिवक्ता कृष्ण मुरारी सिंह ने जिला सत्र न्यायालय के सामने विकास सिंह के द्वारा अवैध निर्माण संबंधित जितनी भी लिखित शिकायतें की थी उसकी छायाप्रति देते हुए कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधि के भय से विकास सिंह के आवेदन को रद्दी कागज समझ कर कूड़ेदान में फेंक दिया था जिसके चलते अवैध निर्माण का कार्य पहली मंजिल से छठी मंजिल तक हो गया। बार-बार शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं होने पर मजबूर होकर विकास सिंह ने कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव को कानून और संविधान की रक्षा हेतु ज्ञापन देते हुए रिवाइटल की गोली दिया था जिससे आक्रोशित हो गए और झूठा मुकदमा विकास सिंह के ऊपर उलीडीह थाना में किया। आज न्यायालय ने विकास सिंह गिरफ्तारी पर रोक लगा दिया है ।

Related Articles

Back to top button