FeaturedJamshedpurJharkhandUncategorized

भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह मानगो पुल पर लगने वाली जाम का समीक्षा कर समाधान निकलने की पहल की शुरुआत किए

जमशेदपुर। भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह मानगो,आजादनगर,उलीडीह में रहने वाले लोगो की सबसे बड़ी समस्या मानगो पुल जाम को देखते हुए वहां के प्रबुद्ध लोग,ट्रैफिक पुलिस के जवान और डीएसपी से बात कर समाधान निकलने हेतु पहल की शुरुआत किए।
यह स्वयं समस्या को समझने के लिए बस स्टैंड गोलचक्कर से पैदल चलकर पुल के इस तरफ आकर समस्या के जड़ को समझे।

इन्होंने ट्रैफिक पुलिस को बताया कि पुराने पुल को सिर्फ साकची से मानगो जाने के लिए वन वे होने के बाद भी दोनो तरफ से गाड़ी चल रही है,जिसे तत्काल रोकने की आवश्कता है। इन्होंने आगे कहा की पुल पार करने के बाद वर्कर्स कॉलेज के तरफ से पगडंडी की ओर से करीब सैकड़ों बाइक का आवागमन हो रहा है,उसे अविलंब बंद करने को जरूरत है।जनता की मांग पर ट्रैफिक की व्यवस्था को ठीक करने के लिए बैठक को सुकृति दे दी है। और साथ ही साथ आगे की कार्ययोजना से संबंधित प्रतिवेदन एसएसपी और डीसी को सौंपी जाएगा।

मुख्य रूप से रिटायर्ड डीएसपी मदन मोहन सिंह, समाजसेवी राजकुमार सिंह, आजाद सिंह, अभय किशोर,विश्वजीत सिंह, यशवीर सिंह, विनय सिंह,अर्जुन यादव,दिनेश गुप्ता, भारती एवं अन्य लोग सम्मिलित थे।

Related Articles

Back to top button