FeaturedJamshedpur

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह मेयर आशा लकड़ा पहुंची शहर, भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत।

दिवंगत भाजयुमो नेता सूरज कुमार के श्राद्धकर्म में हुई शामिल, परिवारजनों का बंधाया ढाँढस।

जमशेदपुर। भाजपा के नवमनोनीत राष्ट्रीय मंत्री सह रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा का गुरुवार को लौहनगरी आगमन हुआ। राष्ट्रीय मंत्री मनोनयन के पश्चात पहली बार जमशेदपुर आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आशा लकड़ा का साकची स्थित जिला कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा के अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने उन्हें संयुक्त रूप से पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र व पुस्तक भेंटकर अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। वहीं, मंत्री आशा लकड़ा ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं के संग भाजयुमो जिला महामंत्री रहे दिवंगत सूरज कुमार के परिजन से उनके हरहरगुट्टू स्थित आवास जाकर मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत सूरज कुमार के श्राद्धकर्म में शामिल होकर स्व. सूरज कुमार को श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस दौरान परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार साथ है। आशा लकड़ा ने स्व. सूरज कुमार की माताजी और उनकी धर्मपत्नी से लंबे समय तक बातचीत की।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, भाजपा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा बौबी भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचीराम बाउरी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद निसार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बिनानंद सिरका, सन्नी संघी, सीमा जायसवाल, रमेश नाग, लीना चौधरी, एस कार्तिक व अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button