FeaturedJamshedpur

झारखंड क्षत्रिय संघ द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के अवसर पर महाराणा प्रताप गोल चक्कर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया

जमशेदपुर;इस अवसर पर झारखंड छत्रिय संघ द्वारा 12 छत्रिय ऐतिहासिक विभूतियों के चित्र के साथ एक वार्षिक कैलेंडर का भी विमोचन किया गया।
इस कैलेंडर में 12 क्षत्रिय ऐतिहासिक विभूतियों के विषय मे संक्षिप्त जानकारी दी गई है जिसे समाज के हर वर्ग के लोग जान सकेंगें। ये सभी वैसे महापरुष है जिन्होंने अपना जीवन बलिदान कर दिया और इस देश की सांस्कृतिक विरासत को मिटने नहीं दिया। इसलिए उनका नाम देश के इतिहास में अमर हो गया है।
इस कैलेंडर के अलग अलग पन्नों पर
गौतम बुद्ध,छत्रपति शिवाजी महाराज,सम्राट विक्रमादित्य, बाबू कुँवर सिंह,महाराणा प्रताप,पृथ्वीराज चौहान,बप्पा रावल,मिहिर भोज,महाराजा छत्रसाल,रानी दुर्गवती,महारानी लक्ष्मीबाई के विषय मे महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई है।
अंतिम पृष्ठ पर जनरल बिपिन रावत जी को श्रद्धांजलि देते हुए , उन्हें राष्ट्र के लिए बलिदानी योद्धा का स्थान दिया गया है।
अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने कहा कि इन सभी ऐतिहासिक महापुरुषों का संक्षिप्त इतिहास घर घर तक पहुंचाना झारखंड क्षत्रिय संघ का लक्ष्य है। क्योंकि बर्तमान में जो देश की इतिहास हमें पढ़ाई जाती है वह अधूरी है और बहुत से तथ्यों को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया है। क्षत्रिय महिला संघ अध्यक्ष डॉ कविता परमार ने कहा कि इन वीरों के इतिहास से नई पीढ़ी में राष्ट्रवाद की भावना जागृत होगी। महासचिव मंजू सिंह ने कहा कि 5000 घर तक कैलेंडर के माध्यम से इतिहास को पहुंचाया जाएगा।
आज के कार्यक्रम में कोरोना को देखते हुए झारखंड क्षत्रिय संघ , महिला संघ और युवा संघ के केन्द्रीय पदाधिकारी उपस्थित थे। विभिन्न इकाईयों ने अलग अलग समय में जाकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Related Articles

Back to top button