ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhandNational

भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आम जनता परेशान – गीता कोड़ा

युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

तिलक कुमार वर्मा / चाईबासा: कांग्रेस भवन चाईबासा में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा की अध्यक्षता युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि सांसद सह कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गीता कोड़ा, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी कृतिका त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव सह जिला सह प्रभारी नौसाद आलम और कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास उपस्थित रहे। कार्यकारिणी की बैठक में यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो अभियान के तहत बूथ स्तर पर युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने को लेकर ठोस रणनीति तैयार किया गया। कार्यकारिणी बैठक में उपस्थित सभी विधानसभा अध्यक्षों और सभी नगर/प्रखंड अध्यक्षों से उनके द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली गई। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि आज भारत में युवा वोटरों की संख्या लगभग 60% है इसलिए सभी युवा कांग्रेस के पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को गांव गांव,मोहल्ले तक लेकर जाएं और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कांग्रेस पार्टी में जोड़ने का काम करें क्योंकि लोकतंत्र लोगों से चलता है और लोकतंत्र में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है।श्री बांकिरा ने कहा कि पार्टी के लिए जनता हित सर्वोपरि है और हम लगातार आम जनता के मुद्दों को लेकर प्रखर हैं।आम जनता की समस्याओं का लगातार प्राथमिकता के अनुसार समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। सांसद गीता कोड़ा ने कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज युवा कांग्रेस संगठन जितनी ऊर्जा और ईमानदारी के साथ आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समाधान कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है । सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि कोरोना काल में विकास कार्यों में जो बाधाएं आयी थी अब धीरे धीरे कर उन सभी विकास कार्यों को तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। आगे सांसद ने कहा कि आज भी पलायन हमारे क्षेत्र की मुख्य समस्या बना हुआ है अतः युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण सभी व्यापक अभियान चलाकर मजदूर भाईयों एवं बहनों का श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन कराएं और पेंशन योग्य सभी लाभुकों को मिशन मोड में पेंशन दिलवाना सुनिश्चित करें। सांसद ने कहा कि आज राज्य में महागठबंधन की सरकार बेहतर कार्य कर रही है लेकिन केंद्र सरकार लागातार आम जनता को मंहगाई और बेरोज़गारी से परेशान करने का काम कर रही है। हमारे सर्वमान्य नेता राहुल गांधी जी लागातार केंद्र सरकार की ग़लत नीतियों का विरोध सड़क से लेकर सदन तक कर रहे हैं इसलिए हम सभी कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है और राहुल गांधी जी के संघर्षों से अवगत कराना है क्योंकि कांग्रेस पार्टी ही देश और देश के लोगों का विकास कर सकती है। कार्यकारिणी बैठक में मतकमहातु पंचायत की पंचायत समिति सदस्य मंजु देवगम ने कांग्रेस के नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर सांसद गीता कोड़ा की गरिमामयी उपस्थिती में युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की एवं जिला प्रभारी कृतिका त्रिपाठी ने माला पहनाकर उनका कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। इस बैठक में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेश संवैया,राजू कायम,मोहम्मद सलीम कुरैशी, सोशल मीडिया स्टेट कॉर्डिनेटर अनुप्रिया सोय,जिला महासचिव मोहम्मद सलीम,देविश लागुरी, सन्नी पाट पिंगुवा, जिला सचिव रवीन्द्र गागराई,सिद्धेश्वर बोयपाई, प्रतीक कुमार,जगन्नाथपुर विधानसभा अध्यक्ष धीरज गागराई, कार्यकारी विधानसभा अध्यक्ष विजय दास, चाईबासा कार्यकारी विधानसभा अध्यक्ष विजय सुंडी, चक्रधरपुर कार्यकारी विधानसभा अध्यक्ष पौलुस बोदरा, नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष संजीत तिरिया, तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष रूपेश पुरती, गोइलकेरा प्रखंड अध्यक्ष दिनेश हेंब्रोम, चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष अमन महतो, झींकपानी प्रखंड अध्यक्ष सुनील बीरूली, कांग्रेस जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, जिला प्रवक्ता जितेंद्र ओझा,कांग्रेस जिला सचिव भादो टोप्पो, चाईबासा प्रखंड अध्यक्ष दिकु संवैया, सैमुएल हुसैन,जयकिशोर पान,एसेल बोयपाई, पंचायत समिति सदस्य मंजु सिंह कुंटिया, पंचायत समिति सदस्य दिनेश मुंडा, पंचायत समिति सदस्य मंजु देवगम, पंचायत समिति सदस्य नाईकी तापे, बंदगांव प्रखंड अध्यक्ष रवि मुंडारी, बुधराम बोदरा, किसान बोदरा, बुधराम कोड़ा, जयराम, महिला कांग्रेस चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष राखी सलुजा, बुधराम बारी, गंगाराम गागराई आदि उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button