FeaturedJamshedpurJharkhand

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता एवं पत्रकार के परिजन के अंतिम यात्रा मे शामिल हुए पप्पू सिंह, नम आखों से दोनों को दी विदाई

जमशेदपुर । मानगो कुंवर बस्ती निवासी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विजय तिवारी के चाचाजी का देहांत ब्राम्हनंद अस्पताल रविवार को ह्रदय गति रुकने के कारणहो गया था। वो 72 साल के थे। इसके साथ ही शहर के पत्रकार रंजीत ओझा के माताजी का भी देहांत रविवार को टाटा मुख्य अस्पताल मे हो गया था। मानगो के भावी मेयर पप्पू सिंह दोनों ही शोकाकुल परिवार के परिजनों से मुलाक़ात कर उनका ढांढस बंधाया। साथ ही अंतिम यात्रा मे शामिल होकर दोनों के आत्मा के शांति की कामना की। इस दौरान उनके साथ भवानी सिंह सहित काफी संख्या में उनके परिजन और शुभचिंतक मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button