भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई

चाईबासा: आज भारतीय जनता पार्टी सदर मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष जयकिशन बिरुली के नेतृत्व में सदर मंडल बूथ संख्या 36,37में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पुण्यतिथि मनाया। पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पुरी पूर्व प्रत्याशी जे बी तुबिद भाजपा जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो द्वारा उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। और कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
तत्पश्चात उपस्थित सभी समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किया। जे बी तुबिद द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि सदैव पंडित दीनदयाल उपाध्याय विकास एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता थे और उन्होंने समाज की अंतिम व्यक्ति को विकास से एवं मुख्य धारा से जोड़ने का संकल्प लिया और भारतीय जनता पार्टी के विचारों में उसको आत्मसाथ कराया उन्हीं के विचारों को लेकर आज केंद्र सरकार समर्पित भाव से जनता के लिए कार्य कर रही है और समाज में जीवन यापन कर रहे अंतिम व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजना को पहुंचने के लिए कटिबध है। जिसके तहत कई योजनाएं चलाई जा रही है और लोगों को उसका लाभ मिल रहा है मोदी जी का नारा भी है सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास जो आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में दिखाई देने वाला है। आज के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राजकुमार देवगम, लव बारी, सोनाराम गोप, सोना कुदादः, रवि कतराई, नारायण देवगम, मधुवा बारी, मनकी बारी, जीतेंद्र देवगम, सिंगराय मुदुईया, फ्रांसिस देवगम सम्मिलित थे।