भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा गोलमुरी मंडल ने लोकसभा चुनाव को लेकर की तैयारी बैठक

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नौशाद खान के नेतृत्व में (मंगलवार) को लोकसभा चुनाव के संबंध में एक महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में बलवीर सिंह बबलू जी को जमशेदपुर लोकसभा चुनाव के सह संयोजक बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हे सम्मानित किया एवं आगामी लोकसभा चुनाव में अल्पसंख्यक मोर्चा की भूमिका पर चर्चा की गई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा गोलमुरी मंडल के अध्यक्ष नौशाद खान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हर वर्ग का सम्मान करते हुए सबका साथ सबका विकास के नारे को धरातल पर उतारते हुए प्रत्येक वर्ग के जरूरतमंद लोगों को लाभकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया है इस बार लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को चार सौ सीट देकर विजय देने जा रही है इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद, भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ,जिला शोसल मीडिया प्रभारी नौशाद खान, बबला भाई, मोहम्मद फैयाज, सुरेन्द्र सिंह शिंदे, जसवंत सिंह, खातिब खान,महमूद आलम अब्दुल रहीम,प्रताप सिंह, जसबीर सिंह, वरयाम सिंह बंटी, जसबीर सिंह फौजी, दारा सिंह,जगतार सिंह, नसीर अहमद अंसारी, मुमताज,आदि लोग उपस्थिति थे।