FeaturedJamshedpurJharkhandNational

सीजीपीसी की धार्मिक कमिटी ने पाठीयों का मानदेय बढ़ाया

अखंड पाठ रखाने और पाठ ड्यूटी शुल्क में भी की गयी बढ़ोतरी

जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) की धार्मिक कमिटी ने हितों के ख्याल रखते हुए श्री गुरु ग्रन्थ साहिब का पाठ करने वाले पाठीयों (पाठी सिंह) के मानदेय बढ़ाने के फैसला किया है।
सीजीपीसी के महासचिव और धार्मिक कमिटी के अमरजीत सिंह ने बताया की पिछले दिनों धार्मिक कमिटी की एक बैठक प्रधान भगवान सिंह की अध्यक्षता में रखी गयी थी जिसमे यह निर्णय लिया गया की विभिन गुरुद्वारों में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब का पाठ करने वाले पाठीयों (पाठी सिंह) मानदेय में बढ़ोतरी की जाएगी। इस पर सरदार भगवान सिंह का कहना है कि मंहगाई के इस दौर में पाठी सिंहो के मानदेय को बढ़ाना अत्यंत आवश्यक हो गया था। अमरजीत सिंह ने बताया की धार्मिक कमिटी के अन्य सदस्य मुख्य रूप से अकाली दल के सुखदेव सिंह खालसा, रविंदर सिंह, भाई गुरप्रताप सिंह, भूपिंदर सिंह, रविंदरपाल सिंह, जसवंत सिंह जस्सू, त्रिलोचन सिंह, दलजीत सिंह, बलजीत सिंह, अमरीक सिंह, रणजीत सिंह एवं अमृतपाल सिंह ने बैठक में पाठीयों (पाठी सिंह) के मानदेय बढ़ोतरी करने पर एकस्वर में हामी भरी।
कमिटी के अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह और महासचिव अमरजीत सिंह ने बताया कि अगामी एक अक्टूबर से जमशेदपुर की संगत को अखंड पाठ रखाने के लिए 3600 रूपए के बजाय 4800 रूपए प्रबंधकों को देने होंगे जिसका सीधा लाभ पाठीयों (पाठी सिंह) को होगा। अमरजीत सिंह ने बताया कि पाठीयों की दो घंटे होने वाली पाठ ड्यूटी शुल्क में इजाफा किया गया है।

Related Articles

Back to top button